बक्सर: बिहार के बक्सर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में कफन में लिपटी एक लाश को जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाते हुए देखा जा रहा है. घटना सामने आने के बाद शवों के साथ होने वाले व्यवहार और व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
बताया जा रहा है कि31अगस्त2026को रेलवे पैदल पुल के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई थी. सूचना मिलने के बाद जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था. शव लेकर बिहारी कुमार नामक व्यक्ति पोस्टमार्टम हाउस पहुंचा. इसके बाद कफन में लिपटी लाश को स्ट्रेचर या अन्य उचित साधन के बजाय जमीन पर घसीटते हुए पोस्टमार्टम हाउस के अंदर ले जाया गया. इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
वीडियो सामने आने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर शव को इस तरह क्यों घसीटकर ले जाया गया. मामले में जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई होगी या नहीं, यह देखने वाली बात होगी.
संजय कुमार की रिपोर्ट--
