NEWS DESK : झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार गुरुवार को उपराजधानी दुमका में ध्वजारोहण के बाद सड़क मार्ग से रांची आने के क्रम में जामताड़ा जिलान्तर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोहनपुर, अंचल- नारायणपुर पहुंचे. जामताड़ा पहुंचने पर राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया.

आपकी समस्याओं के निदान हेतु सरकार संवेदनशील हैं और किया जा रहा निरंतर कार्य

इस अवसर पर राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने लोगों से कहा कि मैं आप सभी की समस्याओं को जानने एवं संवाद स्थापित करने आया हूं ताकि समस्याओं का हल किया जा सके. आपकी समस्याओं के निदान हेतु हमारे देश की सरकार संवेदनशील हैं और निरंतर कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि राज्यपाल के रूप में मैं अपने दायित्वों के निर्वहन हेतु प्रतिबद्ध हूं.

आपकी समस्याओं के निदान हेतु सरकार संवेदनशील हैं और किया जा रहा निरंतर कार्य

राज्यपाल ने कहा कि आपको अपनी समस्याओं से जन-प्रतिनिधि से अवगत कराना चाहिए. आप अपनी समस्याओं को लिखकर भी व्यक्त कर सकते हैं. उन्होंने सभी को शिक्षा के प्रति जागरूक होने का आह्वान किया. राज्यपाल ने कहा कि सरकार द्वारा लोगों के विकास हेतु विभिन्न योजनाएँ संचालित हैं,योजना के पात्र लोगों को इन योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए.

रांची से सीनियर रिपोर्टर संतोष कुमार की रिपोर्ट-