India vs England 2nd Test :भारतीय क्रिकेट टीम ने हैदराबाद में इंग्लैंड से मिली हार का बदला चुकता कर लिया है और विशाखापत्तनम टेस्ट मैच में अंग्रेज टीम को 106 रनों से रौंद दिया है। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने इंग्लैंड के सामने 399 रनों का विशाल लक्ष्य दिया था लेकिन पूरी इंग्लैंड की टीम 292 रनों पर ही सिमट गयी। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज में 1-1 से बराबरी कर ली है। भारतीय क्रिकेट टीम के यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह को "मैन ऑफ द मैच" के खिताब से नवाजा गया है।


इंग्लैंड को 106 रनों से रौंदा, बुमराह और अश्विन के आगे ढेर हुए अंग्रेज


बुमराह और अश्विन ने किया कमाल

भारत के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह और आर. अश्विन ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। बुमराह ने मैच में कुल मिलाकर 9 विकेट लेकर इंग्लैंड को दिन में ही तारे दिखा दिए। आपको बता दें कि इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने कहा था कि उनकी टीम 399 रनों के टारगेट को 60-70 ओवर्स में ही चेज करने का प्रयास करेगी लेकिन वह 300 रन भी नहीं बना पायी। इंग्लैंड की ओर से सिर्फ जैक क्राउली ही 50 रनों के आंकड़े को पार कर सके।


इंग्लैंड को 106 रनों से रौंदा, बुमराह और अश्विन के आगे ढेर हुए अंग्रेज


अश्विन ने इंग्लैंड को बैकफुट पर धकेला

वहीं, 399 रनों के लक्ष्य की पीछा करने के दौरान इंग्लैंड का पहला विकेट तीसरे दिन के खेल में गिरा था, जब बेन डकेट स्पिनर आर. अश्विन की फिरकी में फंस गए। फिर चौथे दिन आउट होने वाले पहले बल्लेबाज नाइटवॉचमैन रेहान अहमद रहे, ज‍िन्हें अक्षर पटेल ने अपनी फ‍िरकी में फंसाकर 23 रन के न‍िजी स्कोर पर चलता किया। इसके बाद अश्विन ने ओली पोप और जो रूट को सस्ते में आउट करके इंग्लैंड को बैकफुट पर ढकेल दिया।

इंग्लैंड को 106 रनों से रौंदा, बुमराह और अश्विन के आगे ढेर हुए अंग्रेज

टीम इंडिया के ऑफ स्पिनर आर. अश्विन ने ओली पोप को आउट करके एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया। अश्विन इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। अश्विन ने भगवत चंद्रशेखर को पछाड़ दिया, जिन्होंने 95 विकेट लिए थे। भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच में 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाएगा।