हाथी का तांडव : कार चालक को बनाया निशाना, उतारा मौत के घाट

Edited By:  |
hathi ka tandaw hathi ka tandaw

बोकारो:जिले के गोमिया प्रखंड के महुआटांड़ क्षेत्र में एक बार फिर हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया है. सिमराबेड़ा मुख्य सड़क पर कार से जा रहे एक शख्स को हाथी के झुंड ने कुचल दिया. जिससे मौके पर ही कार सवार की मौत हो गई. हाथी ने उसे कार से निकालकर मौत के घाट उतारा है. वहीं,कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.


मृतक का नाम रवींद्र दांगी बताया जा रहा है,जो रामगढ़ का रहने वाला था. वह गोमिया के कंडेर में परसाबेड़ा में जमीन लीज में लेकर खेती किया करता था. रोजाना यहां से सब्जी बेचने वह रामगढ़ जाया करता था. सब्जी बेचकर वापस लौटने के दौरान कार से कंडेर लौट रहा था तभी सिमराबेड़ा महतो टोला के पास मुख्य सड़क पर हाथियों ने हमला कर दिया. उसे बुरी तरह कुचलकर मार डाला. जबकि, कई लोगों ने उसे आगे जाने से रोका था लेकिन वह बातों को नजरअंदाज कर आगे चला गया फिर हाथी ने उसे चपेट में ले लिया.



बोकारो से संजीव कुमार की रिपोर्ट