Hindi News / पीरो अनुमंडल कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने 5 को मारी गोली, सभी घायल...

गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया भोजपुर : पीरो अनुमंडल कार्यालय में दिनदहाड़े अपराधियों ने 5 को मारी गोली, सभी घायल अस्पताल में भर्ती

Edited By:  |
goliyon ki tartarahat se tharaya bhojpur goliyon ki tartarahat se tharaya bhojpur

आरा : जिले के पीरो थाना क्षेत्र के पीरो निबंधन कार्यालय गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा और अचानक कार्यालय में हुई गोलीबारी में 5 लोग गोली लगने से घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.

बताया जा रहा है कि रजिस्ट्री ऑफिस में सब कुछ सामान्य चल रहा था तभी अचानक कैंपस में गोलियां चलने लगी और लोग इधर-उधर भागने लगे. अचानक हुई गोलीबारी में 5 लोगों को गोली लगने की बात बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि इस कैंपस में अनुमंडल के दंडाधिकारी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के अलावे पीरों अनुमंडल पदाधिकारी का भी कार्यालय है और यहां सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी रहती है. लेकिन एक बार फिर से सुरक्षा को लेकर इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं और अचानक हुई गोलीबारी से पूरे इलाके में काफी देर तक अफरा तफरी माहौल कायम हो गया. घटना में गंभीर रूप से घायल चार लोगों को बेहतर इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल से आरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है. वहीं एक व्यक्ति का इलाज अस्पताल में चल रहा है.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हथियार लिए लोग अचानक कैंपस में आ गए और फायरिंग शुरू कर दी. लोग कुछ समझ पाते तब तक दनादन गोलियां चलने लगी जिसमें पांच लोगों को गोली लग गई है. मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंची हुई है. बताया जा रहा है कि 25 मार्च को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा पर भोजपुर पहुंचने वाले हैं. इसके पहले ही अपराधियों ने प्रशासन को बड़ी चुनौती दे डाली है. मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी है. फिर भी अपराधियों ने दूसरा हाथ का परिचय देते हुए इस घटना को अंजाम दिया है.

आरा से विवेक कुमार सिंह का रिपोर्ट