Hindi News / अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए किया...

गयाजी में विदेशी श्रद्धालुओं ने किया पिंडदान : अमेरिका-ईरान युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए किया कर्मकांड

Edited By:  |
gayajee mai videshii shradhaluon ne kiya pinddaan gayajee mai videshii shradhaluon ne kiya pinddaan

गया जी: विश्व के40देश से आए लगभग76विदेशी श्रद्धालुओं ने सोमवार को गया शहर के फल्गु नदी के तट पर स्थित देवघाट पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया. स्थानीय पंडा द्वारा पूरे विधि विधान से पिंडदान कर्मकांड को संपन्न कराया गया.

स्थानीय पंडा छोटू बारिक ने बताया कि76श्रद्धालुओं के द्वारा अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया गया है. इन लोगों की सनातन धर्म में आस्था रही है,इसी को लेकर ये लोग गया जी पहुंचे हैं और देवघाट पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए पिंडदान कर्मकांड किया है. इसके अलावा इन्होंने अमेरिका-ईरान-रूस युद्ध में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए भी पिंडदान कर्मकांड किया है.

अमेरिका,फ्रांस,कनाडा,ऑस्ट्रेलिया,यूक्रेन,रसिया सहित विभिन्न40देश के लगभग76की संख्या में रहे विदेशियों के द्वारा पिंडदान कर्मकांड किया गया है. इनकी आस्था सनातन धर्म व धर्म के प्रचार प्रसार में रही है. यही वजह है कि इतनी ज्यादा संख्या में एक साथ इन्होंने आज पिंडदान कर्मकांड को संपन्न किया है.

गयाजी से प्रदीप कुमार सिंह की रिपोर्ट--