रांची:जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने बुधवार को गणपति पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. डीसी ने विधि-व्यवस्था पर अहम निर्देश दिए.जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए.पंडाल संचालकों एवं शांति समिति के सदस्यों से भी सहयोग बनाए रखने की अपील की.

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजन्त्री ने शहर के विभिन्न गणपति पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पंडालों में की गई सारी व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया तथा गणपति पूजा के दौरान शहर की विधि-व्यवस्था सुचारू रखने के लिए कई अहम निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) धनंजय, अनुमंडल पदाधिकारी सदर कुमार रजत,, संबंधित थाना के थाना प्रभारी तथा शांति समिति के सदस्य जय सिंह यादव,सागर कुमार, नंद किशोर चंदेल, मयंक गिरी, बिट्टू सिंह मौजूद रहे.

जिला दंडाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को पूजा के दौरान सुरक्षा, यातायात प्रबंधन,भीड़ नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर निर्देश दिए. उन्होंने पंडाल संचालकों एवं शांति समिति के सदस्यों से भी अपेक्षित सहयोग बनाए रखने की अपील की.