गोपालगंज:बिहार के गोपालगंज समेत देशभर में आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाया जा रहा है. वहीं गोपालगंज जिला स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है. इस मौके पर बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. वहीं,गोपालगंज स्थापना दिवस के अवसर पर उन्होंने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी.

गांधी-शास्त्री जयंती पर शिक्षा मंत्री ने किया नमन, गोपालगंज स्थापना दिवस पर जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

गोपालगंज में आज का दिन तीन महत्वपूर्ण अवसरों के लिए खास रहा है. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के साथ आज गोपालगंज स्थापना दिवस भी मनाया जा रहा है. इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.

शिक्षा मंत्री ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों और देश के प्रति उनके योगदान को याद किया. उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायी है.

वहीं,गोपालगंज स्थापना दिवस के मौके पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने पूरे जिलेवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने गोपालगंज के निरंतर विकास,तरक्की,समृद्धि और जिलेवासियों की खुशहाली की कामना की.

गांधी जयंती,शास्त्री जयंती और गोपालगंज स्थापना दिवस के मौके पर लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला. कार्यक्रम के दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचारों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया.

गोपालगंज से नमो नारायण मिश्र की रिपोर्ट--