दुष्कर्म की घटना पर भीड़ उग्र : दरभंगा प्रशासन टीम पर आक्रोशितों ने किया हमला,आरोपी को भीड़ के हवाले करने की मांग

Edited By:  |
dushkarm ki ghatna par bhidh ugd dushkarm ki ghatna par bhidh ugd

दरभंगा: शनिवार देर शाम हुई दुष्कर्म की घटना के बाद रविवार की सुबह माहौल तनावपूर्ण हो गया. उग्र भीड़ ने गैर-कानूनी तरीके से सड़क जाम कर प्रदर्शन करने लगे और मौके पर पहुंची पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों पर पथराव कर दिया. स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने भी एक्शन लिया और भीड़ पर हल्का बल का प्रयोग किया. क्षेत्र में भारी पुलिस बल की तेैनाती की गई है. फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में बताई जा रही है.

दरभंगा जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि उग्र भीड़ की मांग थी कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी को उन्हें सौंप दिया जाए. जिसे पुलिस ने पूरी तरह से अवैधानिक और अनुचित करार दिया है. इसी बात पर भीड़ उग्र हो गई. मामले की मॉनिटरिंग कर रहे जिलाधिकारी ने कहा कि परिवार के लोग पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट हैं लेकिन, कुछ लोग अपने निजी स्वार्थ के लिए माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं. कानून अपना काम करेगा और हम किसी को भी कानून को हाथ में लेने की इजाजत नहीं देंगे. फिलहाल पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोगों से अपील की गई है.

घटना के बारे में बताए कि विश्वविद्यालय थाना अंतर्गत पटवा पोखर पर शनिवार देर शाम 6 वर्षीय बच्ची के साथ पड़ोस के ही विकास महतो ने दुष्कर्म के बाद हत्या कर फरार हो गया. बच्ची जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों काफी खोजबीन की. एक गली में आवारा कुत्तों द्वारा भोंकने के दौरान परिजनों को शक हुआ तो उस तरफ जाने पर देखा कि तालाब किनारे दीवार के उस पार बच्ची का शव पड़ा है. दृश्य को देखते ही परिजनों ने चिल्लाना शुरू किया. सूचना मिलने ही विश्वविद्यालय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई. हालांकि, पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.