साहिबगंज: झारखंड आंदोलन के प्रणेता,झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक व पद्म भूषण से सम्मानित दिशोम गुरू वीर शिबू सोरेन की प्रथम पुण्यतिथि मनाई गई. इस मौके पर जेएमएम के केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा के नेतृत्व में आयोजित श्रद्धांजलि सभा व दिशोम गुरू शिबू सोरेन की प्रतिमा का अनावरण किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर प्रदेश के राजस्व एवं परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, राजमहल विधायक एमटी राजा, पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व अन्य ने साक्षरता चौक पर एवं इसके उपरांत समाहरणालय के पास चिल्ड्रेन्स पार्क में दिशाेम गुरू शिबू सोरेन की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया.

सिदो-कान्हू स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा,दो आदमकद प्रतिमा का अनावरण

इस मौके पर लगभग 15 हजार से अधिक लोग शामिल हुए.इसके उपरांत सिदो-कान्हू स्टेडियम में सर्वदलीय श्रद्धांजलि सभा हुई. जिला अध्यक्ष अरुण सिंह की अध्यक्षता में हुई. सभा में जेएमएम, कांग्रेस, बीजेपी,आजसू सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता सहित हजारों की संख्या में आम जन मौजूद रहे.