Hindi News / एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी, ED की रडार पर कई कोयला कारोबारी

धनबाद में ED की दबिश : एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी, ED की रडार पर कई कोयला कारोबारी

Edited By:  |
dhanbad mein ed ki dabish dhanbad mein ed ki dabish

धनबाद: जिले में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार सुबह बड़ी कार्रवाई की. रांची और कोलकाता से पहुंची ईडी की टीम ने एक साथ जिले के एक दर्जन ठिकानों पर छापेमारी करने पहुंची. कार्रवाई से संबंधित इलाकों में पूरे दिन हलचल का माहौल रहा.

वहीं,सूत्रों के अनुसार,ईडी की टीम ने नालंदा कॉटेज, सरायढेला स्थित एक अपार्टमेंट कतरास, टिकियापाड़ा, महुदा, लोयाबाद और झरिया समेत कई स्थानों पर एक साथ दबिश दी है.बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई कथित अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ की जा रही है.

सूत्रों के हवाले से जिन लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की जानकारी सामने आई है, उनमें कोयला कारोबारी पप्पू मंडल, गणेश यादव, माधव सिंह, हरेंद्र चौहान, अनिल गोयल, रोहित यादव, शबीर आलम तथा एलबी सिंह के करीबी रंजीत सिंह का नाम शामिल है.

सूत्रों का दावा है कि छापेमारी के दौरान ईडी को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और पेन ड्राइव भी मिले हैं, जिनकी जांच की जा रही है.फिलहाल सभी ठिकानों पर ईडी की 25 टीम कार्रवाई कर रही है.