Hindi News / यूनाइटेड एकता एवं जुंटो होम प्रोडक्ट्स की भव्य डीलर मीट,त्योहारों पर आकर्षक स्कीम...

धनबाद : यूनाइटेड एकता एवं जुंटो होम प्रोडक्ट्स की भव्य डीलर मीट,त्योहारों पर आकर्षक स्कीम की घोषणा

Edited By:  |
dhanbad dhanbad

धनबाद:जिले में देश की जानी-मानी होम अप्लायंसेज कंपनी यूनाइटेड एकता इंजीनियरिंग उद्योग एवं जुंटो होम प्रोडक्ट प्राइवेट लिमिटेड की ओर से भव्य डीलर मीट का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में श्री गणेश एंटरप्राइजेज (SGE) के जाने-माने डिस्ट्रीब्यूटर अंकित सिंह सहित बड़ी संख्या में डीलर एवं विक्रेता बंधुओं ने हिस्सा लिया.

मौके पर कंपनी के ईस्ट इंडिया हेड श्री विकास झा ने कहा कि कंपनी के होम अप्लायंसेज उच्च गुणवत्ता वाले उत्पाद हैं, जिन्हें ग्राहकों को बेहतर एवं आकर्षक कीमतों पर उपलब्ध कराया जा रहा है.उन्होंने बताया कि कंपनी अपने उपभोक्ताओं को पांच वर्ष की गारंटी एवं वारंटी प्रदान करती है और उसका बकायदा निर्वाह भी करती है.

उन्होंने कहा कि बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और भरोसेमंद सेवा कंपनी की प्रमुख विशेषताएं हैं,जो इसे अन्य कंपनियों से अलग और बेहतर बनाती हैं.

कंपनी के ASM दीपक लाल वर्मा ने भी डीलरों को कंपनी की आगामी योजनाओं एवं बिक्री रणनीति की जानकारी दी. आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए डीलरों के लिए विशेष आकर्षक स्कीम एवं गिफ्ट की भी घोषणा की गई.

इस दौरान कंपनी के अधिकारियों ने डीलरों के साथ उत्पादों की गुणवत्ता, बिक्री बढ़ाने की रणनीति एवं आगामी व्यावसायिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की.

कार्यक्रम में गणेश एंटरप्राइजेज (SGE) के डिस्ट्रीब्यूटर अंकित सिंह,ईस्ट इंडिया हेड श्री विकास झा एवं ASM श्री दीपक लाल वर्मा सहित बड़ी संख्या में डीलर एवं विक्रेता मौजूद रहे. डीलर मीट को लेकर सभी में काफी उत्साह देखने को मिला.