पलामू : बड़ी खबर पलामू से है जहां जिले के छतरपुर पेट्रोल पंप NH 139 के पास शुक्रवार दोपहर 3 बजे रामगढ़ से मालवाहक पिकअप वाहन अचानक सड़क किनारे पलट गई. हादसे में 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जबकि डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये. घटना के बाद सभी घायलों को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया है.

पलामू में पिकअप वैन पलटने से 2 मजदूरों की मौत, कई घायल, सभी अस्पताल में भर्ती

जानकारी के अनुसार सभी मजदूर रामगढ़ से मालवाहक पिकअप वाहन से डालटनगंज की ओर जा रहे थे. तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया. दुर्घटना की सूचना मिलते ही छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया. लेकिन रास्ते में ही 2 मजदूरों की मौत होने की सूचना मिल रही है. वहीं डेढ़ दर्जन से अधिक मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गये जिनका इलाज चल रहा है. पुलिस घटना के कारणों की जांच में जुटी है.

पलामू से नितेश तिवारी की रिपोर्ट--