दर्दनाक सड़क हादसा : रोहतास में वाहन की चपेट में आने से बाइकसवार 2 लोगों की मौत, घटना से सनसनी
Edited By:
|
Updated :25 Mar, 2026, 12:37 PM(IST)
रोहतास:इस वक्त की बड़ी खबर बिहार के रोहतास से है जहां जिले के भड़कुड़िया के पास चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइकसवार 2 व्यक्तियों की मौत हो गई. यह घटना दरिहट थाना इलाके की बतायी जा रही है. घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर दोनों शव को अपने कब्जे में लेकर सदर अस्पताल भेज दिया है. दोनों मृतक एक ही गांव के बताये जा रहे हैं.





