Hindi News / एयरटेल कर्मी को गोली मारकर फरार,हालत गंभीर,CCTV खंगाल रही पुलिस

दरभंगा में अपराधियों का तांडव : एयरटेल कर्मी को गोली मारकर फरार,हालत गंभीर,CCTV खंगाल रही पुलिस

Edited By:  |
darbhanga mein apradhiyon ka tandaw darbhanga mein apradhiyon ka tandaw

दरभंगा:जिले में अपराधियों ने एक बार फिर पुलिस को खुली चुनौती दी है. अपराधियों ने एयरटेल कंपनी के एक कर्मी को गोली मार दी है. घटना जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र के निमैठी चौक की है. जहां देर रात मोटरसाइकिल से काम खत्म कर घर लौट रहे एयरटेल कर्मी संजीव कुमार सिंह पर पहले से घात लगाए बाइकसवार दो अपराधियों ने फायरिंग कर दी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया. जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है.

घटनास्थल से दो खोखा बरामद,इलाके की घेराबंदी

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया. सूचना मिलते ही ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं.आस पास के पांच थानों की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गई. पुलिस ने घटनास्थल से दो खोखा बरामद किया हैं और पूरे इलाके की घेराबंदी कर जांच में जुट गई है.

सभी पहलुओं पर जांच कर रही पुलिस

ग्रामीण एसपी साक्षी कुमारी ने बताया कि गोलीबारी की वारदात को एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है. अपराधियों की पहचान के लिए आस पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर मामले की जांच में जुटी हुई है.