दरभंगा : बिहार के दरभंगा जिले के गौड़ाबौराम विधानसभा क्षेत्र के कोठराम में VIP पार्टी उम्मीदवार संतोष सहनी के समर्थन में तेजस्वी यादव और VIP सुप्रीमो मुकेश सहनी ने संयुक्त रुप से चुनावी जनसभा की. तेजस्वी यादव ने इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोला.

कहा-धमकी से बिहारी नहीं डरता, लालू जी आडवाणी से नहीं डरे, तो मैं अमित शाह से क्यों डरुं

उन्होंने कहा अमित शाह हमें धमकी देते हैं कि ऐसा सबक सिखाएंगे कि चुनाव लड़ने से पहले सोचना पड़ेगा. लेकिन बिहार डरने वाला नहीं है. जब लालू जी ने उनके गुरु आडवाणी जी को गिरफ्तार किया था, तब वे भी नहीं डरे, तो उनका बेटा भी डरने वाला नहीं है.

तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी असली लड़ाई बेरोजगारी और पलायन से है. उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनी,तो हर घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाएगी. वहीं उन्होंने जनता से अपील की सोचिए कितना अच्छा लगेगा जब आपके घर का बेटा या बेटी को सरकारी नौकरी लगेगा.इसलिए हमारे हाथ को मजबूत करें.