दरभंगा : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान चरम पर है. इस बीच जाले विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को उस वक्त माहौल गरमा गया जब भोजपुरी स्टार और गायक पवन सिंह के मंच पर आते ही भीड़ का जनसैलाब बेकाबू हो उठा. यह चुनावी सभा कार्यक्रम भाजपा प्रत्याशी जीवेश कुमार मिश्रा के समर्थन में आयोजित किया गया था.

भाजपा के जीवेश मिश्रा के पक्ष में किया चुनावी सभा, कहा-आपका प्यार मेरी ताक़त, लेकिन सुरक्षा का  रखें ध्यान

भाजपा के जीवेश मिश्रा के पक्ष में किया चुनावी सभा, कहा-आपका प्यार मेरी ताक़त, लेकिन सुरक्षा का  रखें ध्यान

पवन सिंह के फैंस ने जैसे ही उनका हेलीकॉप्टर उतरते देखा तो पूरा मैदान नारेबाज़ी से गूंज उठा. पवन सिंह जिंदाबाद. मंच पर मौजूद नेताओं और आयोजकों ने बार-बार समझाने की कोशिश की, लेकिन भीड़ का जोश थमने का नाम नहीं ले रहा था. कई लोगों ने मोबाइल निकालकर वीडियो और सेल्फी लेने में जुट गए. इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को हालात संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी. वहीं पवन सिंह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आपका प्यार ही मेरी ताक़त है. लेकिन सुरक्षा का भी ध्यान रखें.

भाजपा के जीवेश मिश्रा के पक्ष में किया चुनावी सभा, कहा-आपका प्यार मेरी ताक़त, लेकिन सुरक्षा का  रखें ध्यान