चैत्र नवरात्रि का पहला दिन आज : मां आरण्य देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, श्रद्धालुओं में दिख रहा गजब का उत्साह
BHOJPUR :कलश स्थापना के साथ ही आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गयी है। हिंदू धर्म में इन 9 दिनों का विशेष महत्व है। नवरात्रि के ये 9 दिन मां दुर्गा को समर्पित होते हैं, जिसमें भक्तगण व्रत रखते हुए मां की पूजा-अर्चना कर रहे हैं। नवरात्रि के पहले दिन आज मां शैलपुत्री की पूजा हो रही है। इस मौके पर चहुंओर भक्तिमय वातावरण बना हुआ है।
आरा में भी भक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। मां आरण्य देवी मंदिर में माता रानी के भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। लंबी-लंबी कतारों में भक्त जयकारा लगा रहे हैं। हिंदू नववर्ष का भी प्रारंभ हो गया है। चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देशभर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से पूजा-अर्चना हो रही है।
श्रद्धालुओं की लंबी लाइन देवी मां के मंदिर के बाहर लगी हुई है। भक्तगण मां दुर्गा के जयकारे लगा रहे हैं। नवरात्रि के नौ दिन माता रानी के नौ रूपों की पूरे विधिविधान के साथ पूजा की जाती है। माता रानी का आशीर्वाद पाने के लिए और उनकी भक्ति में भक्तगण उपवास रखे हुए हैं। पंडितों के अनुसार इसी चैत्र मास में भगवान राम का जन्म हुआ था।
(आरा से विवेक कुमार का रिपोर्ट)