बेतिया सड़क हादसे पर CM नीतीश ने जताया दुख : कहा : घटना अत्यंत दुखद, घायलों के समुचित इलाज का दिया निर्देश

Edited By:  |
 CM Nitish expressed grief over Bettiah road accident  CM Nitish expressed grief over Bettiah road accident

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेतिया के नवलपुर रोड के गुरवलिया में बोलेरो और ट्रक के बीच हुई टक्कर में 3 लोगों की मौत पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह घटना अत्यंत दुखद है।

मुख्यमंत्री ने घटना में घायल लोगों के समुचित इलाज का निर्देश दिया है और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने मृतक के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Copy