पटना : राजधानी पटना में बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र को लेकर उच्च स्तरीय बैठक शुरु हो गई. विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार की अध्यक्षता में हो रही बैठक में बिहार के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, पुलिस के बड़े अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी शामिल हुए हैं.

बैठक में विधानसभा अध्यक्ष ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि सत्र के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी विभागों को सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करने को कहा गया है. विधानसभा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने और सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से संचालित कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूरी करने का निर्देश दिया गया है.

पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट-