BIHAR NEWS : बोधगया में CPI ने मजदूरों की मांगों को लेकर ब्लॉक कार्यालय का किया घेराव

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: किसानों और मजदूरों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी (सीपीआई) ने राज्यव्यापी आह्वान के तहत बोधगया ब्लॉक-सह-अंचल कार्यालय का घेराव किया. यह प्रदर्शन पार्टी की बोधगया ब्लॉक समिति के तत्वावधान में आयोजित हुआ.

प्रदर्शनकारियों ने केंद्र और राज्य सरकारों पर किसान-मजदूर विरोधी नीतियां लागू करने का आरोप लगाया. सीपीआई ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक,मनरेगा में200दिन काम और600रुपये दैनिक मजदूरी,एमएसपी की कानूनी गारंटी,किसानों-कृषि मजदूरों को10हजार रुपये मासिक पेंशन,फसल बीमा की प्रभावी लागू करने और जबरन भूमि अधिग्रहण पर रोक जैसी मांगें उठाईं.

इसके साथ ही वर्ष2025के प्रस्तावित बीज विधेयक और विद्युत संशोधन विधेयक वापस लेने,कानून-व्यवस्था में सुधार,निजीकरण पर रोक तथा सिंचाई नहरों की सफाई की मांग भी की गई.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट