BIHAR NEWS : दो दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन.रवि, BTMC के सचिव ने किया स्वागत

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया:तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन. रवि सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर बोधगया पहुंचे. आगमन के बाद उन्होंने अपनी पत्नी और बेटी के साथ यूनेस्को की विश्व धरोहर महाबोधि महाविहार मंदिर में दर्शन-पूजन किया.

मंदिर परिसर में तमिलनाडु के राज्यपाल और उनके परिवार का बोधगया मंदिर प्रबंधन समिति (बीटीएमसी) के सचिव महाश्वेता महारथी,मुख्य भिक्षु भिक्खु चालिंडा सहित अन्य भिक्षुओं एवं सदस्यों ने पारंपरिक तरीके से स्वागत किया. राज्यपाल ने मुख्य मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष ध्यान किया और बोधि वृक्ष के नीचे विशेष प्रार्थना में शामिल हुए.

इस अवसर पर भिक्षुओं द्वारा पवित्र मंत्रोच्चार किया गया और शांति व मंगलकामना की गई. दर्शन के बाद राज्यपाल आर.एन. रवि ने आगंतुक पुस्तिका में अपने भाव व्यक्त करते हुए महाबोधि मंदिर को शांति,करुणा और ज्ञान का केंद्र बताया.

दौरे के अंत में बीटीएमसी की ओर से राज्यपाल को स्मृति चिह्न भेंट किया गया.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--