BIHAR NEWS : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने रोहतास में 480.09 करोड़ की योजनाओं को किया उद्घाटन और शिलान्यास
रोहतास : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के क्रम में मंगलवार को रोहतास पहुंचे. कार्यक्रम में सीएम का जोरदार स्वागत किया गया. सीएम के साथ कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी समेत कई गणमान्य उपस्थित रहे. मुख्यमंत्री इस दौरान रोहतास जिले में 480.09 करोड़ की योजनाओं को उद्घाटन और शिलान्यास किया.
मुख्यमंत्री स्मृद्धि यात्रा के दौरान 24 मार्च को कैमूर जिला से अपराह्न में रोहतास हवाई मार्ग से डिहरी पहुंचे.
डिहरी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 1350 करोड़ की लागत से वर्ष 2024 में शिलान्यास किया. वहीं निर्माणाधीन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट इंनलट आउटलेट स्टोर आदि का जायजा लिया. इस कड़ी में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रोहतास में 480.09 करोड़ के विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास तथा उद्घाटन किया.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2005 से पहले की स्थिति तथा आज के विकास कार्य को जनता के समक्ष रखा. मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों के बने स्टॉल का भी जायजा लिया. उन्होंने 158.59 करोड़ के 179 योजनाओं उद्घाटन तथा 321.5 करोड़ के 129 योजनाओं का शिलान्यास किया.
वहीं उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व में समृद्ध विकास की बात बताई.
जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने सीएम के नेतृत्व में बिहार में चल रहे विकास कार्यों को गिनाया. उन्होंने कहा कि जब भी सीएम यात्रा पर निकलते हैं तो कुछ सौगात देते हैं. इसी कड़ी में रोहतास को भी सीएम ने सौगात दी है.





