Hindi News / बोधगया के BSAP-3 परिसर में 1,084 महिला सिपाहियों की भव्य पासिंग आउट परेड,...

BIHAR NEWS : बोधगया के BSAP-3 परिसर में 1,084 महिला सिपाहियों की भव्य पासिंग आउट परेड, IG विकास वैभव ने दिलाई शपथ

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: बिहार के बोधगया स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस-3यानीBSAP-3परिसर में1,084महिला प्रशिक्षु सिपाहियों का भव्य पासिंग आउट परेड और दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान महिला प्रशिक्षु सिपाहियों ने बिहार पुलिस का हिस्सा बनकर देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया.

इस अवसर पर मगध प्रमंडल के आईजी विकास वैभव ने परेड की सलामी ली. सभी महिला सिपाहियों को शपथ दिलाई और उन्हें ईमानदारी, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ राष्ट्र और समाज की सेवा करने का संदेश दिया. समारोह का सबसे भावुक पल तब देखने को मिला, जब प्रशिक्षण पूरा करने वाली महिला सिपाहियों ने अपनी आन-बान और शान का प्रतीक पुलिस कैप अपने माता-पिता, भाई और पति को पहनाकर उन्हें सलामी दी. इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद अभिभावकों की आंखें गर्व और खुशी से नम हो गईं.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट -