Hindi News / IPL में शानदार उपलब्धियों के लिए वैभव सूर्यवंशी को पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल...

BIHAR NEWS : IPL में शानदार उपलब्धियों के लिए वैभव सूर्यवंशी को पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने किया सम्मानित

Edited By:  |
bihar news bihar news

समस्तीपुर : बिहार के ताजपुर (समस्तीपुर) के रहने वाले युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन और शानदार उपलब्धियों के लिए बिहार विधानसभा के पूर्व मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने उनके आवास पर जाकर उन्हें बधाई दी एवं पाग-चादर से सम्मानित किया.

इस अवसर पर उन्होंने वैभव सूर्यवंशी को मिठाई खिला कर शुभकानाएं भी दी. उन्होंने कहा कि समस्तीपुर को वैभव पर गर्व है. वैभव ने समस्तीपुर का नाम देश एवं दुनिया में रौशन किया है. उन्होंने कहा कि वैभव की सफलता यह संदेश देती है — हालात चाहे जैसे भी हों, अगर हौसले बुलंद हों तो कोई भी मुक़ाम नामुमकिन नहीं. उन्होंने पूरे बिहार को उम्मीद और प्रेरणा दी है. वो हर उस युवा के लिए रोल मॉडल हैं जो सपने तो देखता है लेकिन संघर्ष से डरता है. बिहार को आप पर गर्व है, वैभव! यह शुरुआत है, आपकी उड़ान और भी ऊँची हो. मौके पर वैभव के परिजनों के अलावे जिला राजद प्रवक्ता राकेश कुमार ठाकुर, समाजसेवी डाo सफदर इमाम, समाजसेवी मोo अकील इकबाल, खेल प्रेमी मोo पप्पू खान, समाजसेवी सह उत्कर्ष बैंक के रीजनल मैनेजर रवि आनंद, एमरोन बैटरी के वितरक हरेन्द्र कुमार राय आदि मौजूद थे.