Hindi News / बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय आंतरिक शांति सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार हुए...

BIHAR NEWS : बोधगया में अंतर्राष्ट्रीय आंतरिक शांति सम्मेलन में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार हुए शामिल

Edited By:  |
bihar news bihar news

बोधगया: विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल बोधगया में स्थित वाट थाई मगध बौद्ध विपश्यना मठ में अंतर्राष्ट्रीय आंतरिक शांति सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया.

इस सम्मेलन में बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विश्व में शांति,सद्भाव और आध्यात्मिक एकता का संदेश फैलाना रहा.

इस आयोजन की अगुवाई विदेश से आईं आध्यात्मिक गुरू साईं लक्ष्मी देवी ने की. सम्मेलन में हिंदू और बौद्ध धर्म के संत,विद्वान,आध्यात्मिक नेता और साधकों ने भाग लिया.

कार्यक्रम की खास बात यह रही कि इसमें40देशों के करीब90साधक शामिल हुए. भारत के साथ-साथ अमेरिका,रूस,आयरलैंड,जर्मनी और नेपाल सहित कई देशों के प्रतिनिधियों ने भाग लेकर शांति और आध्यात्मिक मूल्यों को साझा किया.

सम्मेलन में सनातन परंपरा के प्रचार-प्रसार के साथ-साथ हिंदू और बौद्ध धर्म के समन्वय पर विशेष जोर दिया गया. आयोजकों ने कहा कि बोधगया जैसे पवित्र स्थल से विश्व शांति का संदेश देना अत्यंत महत्वपूर्ण है.

कार्यक्रम के अगले चरण में कल श्री जगन्नाथ मंदिर में हवन-पूजन का आयोजन किया जाएगा.

इस अवसर पर डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि बोधगया में इस तरह के अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों से भारत की आध्यात्मिक विरासत को वैश्विक पहचान मिल रही है और दुनिया भर में शांति का संदेश पहुंच रहा है.

बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--