BIHAR NEWS : सांसद शांभवी ने समस्तीपुर में ROB निर्माण कार्य का किया निरीक्षण, समय से काम पूरा करने का दिया निर्देश

Edited By:  |
bihar news bihar news

समस्तीपुर: स्थानीय सांसद शांभवी (एलजेपीआर) ने शहर के भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर बन रहे आरओबी काम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्य एजेंसी के इंजीनियरों के साथ काम की प्रगति के बारे में जानकारी ली. उन्होंने समय सीमा के अंदर काम पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही कहा कि काम की गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

सांसद शांभवी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भोला टॉकीज रेलवे गुमटी पर आरओबी की मांग सालों पुरानी है.जब वह एनडीए से टिकट लेने के बाद समस्तीपुर पहुंची थी,तो लोगों ने इस पुल के निर्माण की मांग की थी. इसके बाद उन्होंने लोगों से वादा किया था कि चुनाव जीतने के बाद उनका यह पहला कार्य होगा कि पुल निर्माण की स्वीकृति करावें.

उन्होंने चुनाव जीतने के बाद बिहार सरकार से कॉडिनेट कर इस पुल के निर्माण की स्वीकृति दिलवाई. आज इस पुल का निर्माण युद्ध स्तर पर चल रहा है. यह पुल2027-28तक बन कर तैयार हो जाएगा. इस पुल का निर्माण उनका ड्रीम प्रोजेक्ट है.

सांसद ने कहा कि इसके साथ ही बहुत जल्द समस्तीपुर-दरभंगा रेलखंड के मुक्तापुर रेलवे गुमटी पर भी आरओबी का निर्माण काम शुरू होगा. इसके लिए युद्ध स्तर पर विभागीय प्रक्रिया की जा रही है.

सांसद ने कहा कि दोनों आरओबी का निर्माण पूरा होने पर शहर और मुक्तापुर में लगने वाले जाम से लोगों को मुक्ति मिलेगी. अभी लोग यहां घंटो जाम में फंसे रहते हैं. निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में लोजपा रामविलास के साथ ही भाजपा और जदयू के कार्यकर्ता भी मौजूद थे.