Hindi News / पश्चिम चंपारण के सभी 18 प्रखंडों में मॉडल स्कूल की शुरुआत, सरकार के...

BIHAR NEWS : पश्चिम चंपारण के सभी 18 प्रखंडों में मॉडल स्कूल की शुरुआत, सरकार के 100 दिन पर सीएम सम्राट का बड़ा रोडमैप

Edited By:  |
bihar news bihar news

बेतिया : बिहार सरकार के ‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के 100 दिन पूरे होने के उपलक्ष्य में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में ₹11,464 करोड़ की लागत से कुल 2,476 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया गया. कार्यक्रम का पश्चिम चम्पारण जिला समाहरणालय सभागार से लेकर पंचायत स्तर तक सीधा प्रसारण किया गया. जिले के विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में आमजनों एवं जनप्रतिनिधियों ने कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखा.

समाहरणालय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह, अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, अपर समाहर्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार, वरीय उप समाहर्ता-सह-जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी रोचना माद्री, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा सुजीत कुमार, वरीय उप समाहर्ता नगमा तबस्सुम, विकास कुमार, अहमद अली अंसारी सहित अन्य जिलास्तरीय पदाधिकारी उपस्थित रहे.

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि बिहार सरकार के‘सेवा, संकल्प और समर्पण’ के100दिनों में पश्चिम चम्पारण जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की गई हैं. जिले के सभी18प्रखंडों में मॉडल स्कूल की शुरुआत की गई है, जबकि8प्रखंडों में डिग्री कॉलेज का शुभारंभ हुआ है. उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है. इसी उद्देश्य से जिले में मॉडल स्कूल की शुरुआत की गई है और शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं.

उन्होंने कहा कि विगत तीन महीनों में सहयोग शिविर और सहयोग पोर्टल के माध्यम से आमजनों की समस्याओं के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किया गया है. पश्चिम चम्पारण जिले में सहयोग पोर्टल के माध्यम से राज्य के सभी38जिलों में सर्वाधिक संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं. जिले में प्राप्त लगभग34हजार आवेदनों में से करीब31हजार आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार का संकल्प है कि आमजनों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित हो तथा लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार प्रखंड, अनुमंडल या जिला कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से भी आमजनों को योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है. पंचायत विकास दिवस एवं टीबी मुक्त भारत अभियान सहित विभिन्न अभियानों के माध्यम से लोगों को लाभान्वित किया गया है.

उन्होंने पेंशनधारियों के जीवन प्रमाणीकरण की सुविधा का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्व में पेंशन लाभुकों को जीवन प्रमाणीकरण के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) जाना पड़ता था. अब जिला पंचायती राज कार्यालय के माध्यम से जिले की सभी पंचायतों में बायोमेट्रिक डिवाइस उपलब्ध कराई गई है. इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और बड़ी संख्या में पेंशनधारी अब पंचायत स्तर पर ही जीवन प्रमाणीकरण कराना पसंद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि जिले में लगभग90प्रतिशत पेंशनधारियों द्वारा जीवन प्रमाणीकरण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. पंचायत स्तर पर यह सुविधा उपलब्ध होने से पेंशनधारियों को काफी सहूलियत मिली है.

जिला पदाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन तथा विकास की गति को तेज करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के सहयोग से वाल्मीकिनगर एयरपोर्ट के विकास की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है. एयरपोर्ट के नए टर्मिनल के निर्माण के लिए भूमि हस्तांतरण से संबंधित प्रस्ताव आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित विभाग को भेजा गया है.

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन आगे भी इसी प्रतिबद्धता और ऊर्जा के साथ कार्य करता रहेगा, ताकि आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के साथ-साथ बिहार सरकार की प्राथमिकताओं के अनुरूप जिले में सामाजिक एवं आर्थिक विकास को गति दी जा सके.

कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन, पश्चिम चम्पारण द्वारा विगत100दिनों में जिले में किए गए विकास एवं जनकल्याणकारी कार्यों पर तैयार की गई लघु फिल्म का प्रदर्शन किया गया. उक्त फिल्म का निर्माण जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा किया गया था. इसके अतिरिक्त, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जिलेभर में होर्डिंग, बैनर एवं अन्य प्रचार माध्यमों के जरिए बिहार सरकार के100दिनों की उपलब्धियों का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया गया.

कार्यक्रम को आकर्षक बनाने में जीविका दीदियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही. उनके द्वारा समाहरणालय परिसर में आकर्षक रंगोली का निर्माण किया गया. कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका मेरी एडलिन द्वारा किया गया.

इसी क्रम में जिले में कुल179लोगों के बीच बासगीत का पर्चा वितरण किया गया. समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा10लाभुकों के बीच बासगीत पर्चा का वितरण किया गया. बासगीत पर्चा प्राप्त करने वाले लाभुकों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी. लाभुकों ने इसके लिए जिला प्रशासन एवं सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया.

बेतिया से दीपक कुमार की रिपोर्ट-