BIHAR NEWS : अशोक कुमार वर्मा लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत

Edited By:  |
bihar news bihar news

पटना : लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के निर्देश पर अशोक कुमार वर्मा को पार्टी के राष्ट्रीय व्यावसायिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया है. इस संबंध में पार्टी की ओर से औपचारिक पत्र जारी किया गया है.

जारी पत्र में उल्लेख किया गया है कि अशोक कुमार वर्मा के नेतृत्व में पार्टी व्यवसायियों, उद्यमियों और व्यापार से जुड़े वर्ग की समस्याओं को संगठित रूप से उचित मंच तक पहुंचाएगी. साथ ही व्यापार और उद्योग से संबंधित जमीनी मुद्दों पर ठोस पहल करते हुए उनके समाधान के लिए कार्य किया जाएगा, जिससे संगठन को नई मजबूती मिलेगी.

पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि अशोक कुमार वर्मा अपने अनुभव और सक्रिय भूमिका के जरिए व्यावसायिक प्रकोष्ठ को सशक्त बनाएंगे और पार्टी की नीतियों को व्यापारिक समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे.

यह मनोनयन पत्र पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल खालिक द्वारा जारी किया गया है. नियुक्ति की घोषणा के बाद पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया,जिन्होंने अशोक कुमार वर्मा को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी.

पटना से अंकिता की रिपोर्ट--