BIHAR NEWS : बिहार के बोधगया में पितृपक्ष मेला को लेकर बदलेगी ट्रैफिक व्यवस्था
Edited By:
|
Updated :09 Sep, 2026, 02:05 PM(IST)
बोधगया : आगामी पितृपक्ष मेला-2026 को लेकर बोधगया में 25 सितंबर से 10 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू रहेगा. श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए महाबोधि मंदिर और कालचक्र मैदान के आसपास बिना पास वाले वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी.
बड़े और मालवाहक वाहनों के लिए कई मार्गों पर नो-एंट्री लागू की जाएगी,जबकि छोटे वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा. वर्मा मोड़,एम्बेसी मोड़,पच्छहट्टी मोड़ समेत प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग और ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे.
श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए नोड-01,मगध विश्वविद्यालय,चिल्ड्रेन पार्क,नोड-02 और धर्मारण्य के पास निर्धारित पार्किंग स्थल बनाए गए हैं. प्रशासन ने लोगों से सड़क किनारे वाहन खड़ा नहीं करने और ट्रैफिक पुलिस के निर्देशों का पालन करने की अपील की है.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट -





