पूर्णिया:एआइएमआइएम के प्रमुख असुद्उद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को सीमांचल दौरे के अंतर्गत बायसी और अमौर विधानसभा क्षेत्र में आम लोगों को संबोधित किया. उन्होंने इस दौरान एआइएमआइएम के उम्मीदवार की जीत के लिए जनता को शुक्रिया अदा किया और कहा कि जब तक सीमांचल का विकास नहीं होगा तब तक इन विधायकों को बैठने नहीं देंगे. यह लगातार क्षेत्र से लेकर सचिवालय तक का दौरा कर सीमांचल का विकास करेंगे जो यह उनकी प्राथमिकता में होगी.

ओवैसी ने नीतीश कुमार से गुजारिश भी किया कि वह सीमांचल को नजरअंदाज नहीं करेंगे. सीमांचल पसमांदा इलाका जरूर है लेकिन यहां की जनता संजीदा है. इसलिए यहां की जनता की तरक्की सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए और इसके लिए वे और उनकी पार्टी हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे और उनका हक दिला कर ही दम लेंगे.

पूर्णिया से जेपी मिश्रा की रिपोर्ट--