BIHAR NEWS : बुद्ध जयंती को लेकर महाबोधि मंदिर सज-धज कर तैयार, सीएम सम्राट चौधरी 1 मई को पहुंचेंगे बोधगया
बोधगया : बिहार के गया जिले स्थित बोधगया में 2570वीं बुद्ध जयंती समारोह को लेकर विश्व धरोहर महाबोधि मंदिर परिसर भव्य तरीके से सजाया गया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी 1 मई 2026 को बोधगया आयेंगे और महाबोधि मंदिर में पूजा करेंगे.
महाबोधि मंदिर में 1 मई को बुद्ध पूर्णिमा को लेकर सभी तैयारी पूरी कर ली गई है. मंदिर परिसर और आसपास के इलाकों में पंचशील झंडों और रंग-बिरंगी रोशनी से आकर्षक सजावट की गई है. खास तौर पर महाबोधि मंदिर को खूबसूरत लाइटिंग से सजाकर आध्यात्मिक वातावरण को और भव्य बना दिया गया है.
इस संबंध में बीटीएमसी की सचिव डॉ. श्वेता महारथी ने जानकारी देते हुए बताया कि1मई को आयोजित होने वाले इस समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है. कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही हो जाएगी.
समारोह का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार द्वारा किया जाएगा. सुबह7बजे80फीट ऊंची बुद्ध प्रतिमा से थाई मंदिर होते हुए महाबोधि मंदिर तक भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी,जिसमें विभिन्न देशों के बौद्ध भिक्षु और तीर्थयात्री शामिल होंगे.
इसके बाद महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी तथा बोधि वृक्ष के नीचे भी धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे. शाम4:30बजे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी महाबोधि मंदिर पहुंचेंगे. कार्यक्रम देर शाम तक जारी रहेगा.
तीर्थयात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए बीटीएमसी द्वारा गया रेलवे स्टेशन से बोधगया और बोधगया से स्टेशन तक30अप्रैल से2मई तक नि:शुल्क बस सेवा उपलब्ध कराई जाएगी. साथ ही,जहां आम दिनों में मंदिर रात9बजे बंद हो जाता है,वहीं इस विशेष अवसर पर तीन दिनों तक रात11बजे तक दर्शन के लिए मंदिर खुला रहेगा.
इसके अलावा कालचक्र मैदान में श्रद्धालुओं के लिए नि:शुल्क भोजन सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो.
बोधगया से मनोज सिंह की रिपोर्ट--





