BIHAR NEWS : अररिया में बैंक कर्मी हड़ताल पर, 5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर कर रहे प्रदर्शन
अररिया : यूनियन फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर अररिया के सभी राष्ट्रीयकृत और निजी बैंक के कर्मचारी हड़ताल पर हैं. हड़ताल के कारण आम उपभोक्ताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
यूएफबीयू के आह्वान पर हुए हड़ताल को लेकर बैंककर्मियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बैंक के बाहर प्रदर्शन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की है. बैंककर्मियों ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह के समर्थन में हड़ताल पर हैं.
प्रदर्शन कर रहे हड़ताली कर्मचारियों ने कहा है कि दो साल पहले केंद्र सरकार ने सप्ताह में पांच दिवसीय कार्य दिवस की मांग को मान लिया था, लेकिन दो साल के बाद भी अब तक इसे लागू नहीं किया गया है. इसको लेकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल किया गया है. प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि अगर सरकार उनकी मांगों को लागू नहीं किया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे.
अररिया से राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट--





