दरभंगा: बिहार के दरभंगा में शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शिक्षक निर्वाक्षेत्र के प्रत्याशी मदन मोहन झा मतगणना केंद्र पहुंचे. लगातार तीसरी बार जीत दर्ज कर हैट्रिक लगाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह जीत को लेकर कोई भविष्यवाणी नहीं कर सकते. हालांकि,उन्होंने मतदान करने वाले मतदाताओं के प्रति आभार जताया है.
मदन मोहन झा ने मतगणना केंद्र पर सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से जिस तरह की व्यवस्था की गई है,उससे वह संतुष्ट हैं.
बता दें कि शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में करीब 79 प्रतिशत मतदान हुआ था. अब मतगणना के साथ ही प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला होना है.
दरभंगा से गिरीश कुमार की रिपोर्ट-
