Hindi News / 50 हजार के इनामी आरोपी करण यादव ने सीवान कोर्ट में किया सरेंडर,...

BIG NEWS : 50 हजार के इनामी आरोपी करण यादव ने सीवान कोर्ट में किया सरेंडर, लगाई न्याय की गुहार

Edited By:  |
big news big news

सीवान: बड़ी खबर बिहार के सीवान से है जहां कई वर्षों से फरार चल रहे और 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी करण यादव ने आखिरकार सीवान कोर्ट में सरेंडर कर दिया. सीवान के कई चर्चित मामलों में नाम आने के बाद पहली बार करण यादव खुद अदालत पहुंचा और न्यायालय से न्याय की गुहार लगाई.

सरेंडर के बाद उसने दावा किया कि वह निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया गया है. अब सच क्या है,इसका फैसला अदालत करेगी. सीवान के महादेवा थाना क्षेत्र के हाकाम गांव निवासी अजय कुमार के पुत्र करण यादव ने सीवान न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था. करण यादव पर पूर्व एमएलसी प्रत्याशी रईस खान पर फायरिंग,चंद्रज्योति सर्जिकल दुकान में लूटपाट और महादेवा नई बस्ती में पप्पू यादव की हत्या मामलों में आरोप है. सरेंडर के बाद पुलिस ने उसे अपनी हिरासत में लिया,सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई और फिर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया.

इस दौरान करण यादव ने मीडिया से कहा कि वह निर्दोष है,उसे साजिश के तहत फंसाया गया है और उसे न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है. उसका कहना है कि अदालत से उसे न्याय मिलेगा.

सीवान से निरंजन कुमार की रिपोर्ट--