BIG NEWS : बक्सर में शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक और प्रधानाध्यापक को किया गिरफ्तार
बक्सर:बड़ी खबर बिहार के बक्सर से है जहां कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र में शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी शिक्षक और प्रधानाध्यापक को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी अभी भी फरार बताये जा रहे हैं.
मामले में एसपी शुभम आर्य ने प्रेस वार्ता में बताया कि कृष्णा ब्रह्म थाना क्षेत्र से जो वीडियो वायरल हुआ उसमें शिक्षक का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया. इसके बाद प्रशासन ने तुरंत सत्यापन करते हुए दोनों व्यक्ति की पहचान करते हुए एफआईआर दर्ज की गई और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी. दो अभियुक्त जो बनाए गए हैं शिक्षक के रूप में हैं. इसके अलावा वहां के हेड मास्टर की भी भूमिका बताई गई है. मामले में बक्सर पुलिस ने छापेमारी करते हुए आरोपी शिक्षक अरबिंद पाल को ब्रह्मपुर थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि गुरुवार देर रात स्कूल के प्रधानाध्यापक मो. इमाम अली अंसारी को भी गिरफ्तार करने में सफल रही है. इस घटना में शामिल तीसरे आरोपी शिक्षक बिरेन्द्र प्रसाद अभी भी फरार हैं.
एसपी ने आम लोगों से अपील किया है कि किसी भी छात्र-छात्रा को परेशानी होती है तो तुरंत अपने परिजनों को बताएं,सीनियर टीचर को बताएं. किसी तरह की समस्या है अगर कहीं नहीं बता सकते हैं तो प्रशासन को बताएं. परिजन भी अपने स्तर से जांच करके सूचना देकर हम लोगों की सहायता करें. इस पूरे मामले में छात्राओं के परिजन की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं की गई है.
बक्सर से बबलू उपाध्याय की रिपोर्ट--





