अररिया : बड़ी खबर बिहार के अररिया से है जहां भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला के रहनेवाले एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने 11 दिसंबर को सुबह में भैंस चराने के दौरान लाठी डंडे से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी थी और उसके दो भैंसों को चुरा लिया था. अररिया पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए मामले में 4 आरोपी युवकों को पकड़ा है. वहीं टाटा पिकअप वाहन को भी जब्त कर लिया है.

अररिया पुलिस ने मवेशी चोरी करने के दौरान हत्या करने के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मामले में अररिया एसपी ने बताया कि मवेशी चोर गिरोह के सदस्यों ने भैंस चुराने के क्रम में भरगामा थाना क्षेत्र के संथाल टोला निवासी उपेंद्र हेंब्रम को मार पीटकर हत्या कर दी और भैंस की चोरी कर ली. इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फिर विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया है जिसमें सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

अररिया पुलिस ने मवेशी चोरी करने के दौरान हत्या करने के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल है जो मवेशियों की चोरी करते हैं और उसे हाटों में बेच देते हैं. ऐसे लोगों की भी पहचान की जा रही है और उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

अररिया पुलिस ने मवेशी चोरी करने के दौरान हत्या करने के मामले में 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार