NEWS DESK : बड़ी खबर हजारीबाग से है जहां जिले के सदर एसडीओ अशोक कुमार की पत्नी अनीता कुमारी की देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. हजारीबाग सदर एसडीओ अशोक कुमार पर पत्नी अनीता कुमारी को जलाकर मारने का आरोप लगा है.
बताया जा रहा है कि एसडीओ अशोक कुमार समेत उनके माता-पिता,छोटे भाई और मृतका अनिता की देवरानी पर प्राथमिकी दर्ज की है. यह प्राथमिकी शुक्रवार को अनीता के भाई राजू कुमार के आवेदन पर लोहसिंघना थाने में दर्ज की गई है. एसडीओ के साले राजू कुमार गुप्ता ने मामले में अपने जीजा अशोक कुमार समेत उनके पिता दुर्योधन साव,छोटा भाई शिवनंदन कुमार व उसकी पत्नी रिंकू देवी के खिलाफ आरोप लगाया है. राजू कुमार गुप्ता का कहना है कि उनकी बहन अनीता कुमारी 65 फीसदी जल गई थी और उसका रांची के देव कमल हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. यहां शुक्रवार की देर रात दो बजे के करीब उन्होंने दम तोड़ दिया. थाना प्रभारी ने केस दर्ज किये जाने की पुष्टि की है. आपको बता दें कि 26 दिसंबर की सुबह अनीता कुमारी जली थी.
रांची से नैयर की रिपोर्ट---
