पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रिमंडल सचिवालय में संपन्न हुई. बैठक में कुल 17 प्रस्तावों पर मुहर लगी है.
बिहार कैबिनेट की बैठक में मखाना विकास योजना के लिए 89.80 करोड़ रुपये मंजूर.
विष्णुपद मंदिर कॉरिडोर और सोन-फल्गु नदी जोड़ योजना को 3516.05 करोड़ की स्वीकृति.
बिहार जलस्रोत पुनर्स्थापन एवं गाद प्रबंधन नीति-2026 को मंजूरी मिली.
5 मेडिकल कॉलेजों में 366 सहायक प्राध्यापकों की संविदा नियुक्ति को हरी झंडी मिली.
बिहार आकस्मिकता निधि से बाढ़-सिंचाई के लिए 1000 करोड़ रुपये मंजूर.
राज्य में हवाई संपर्क विस्तार के लिएModified UDANयोजना केMoUको मंजूरी हुई.
चार केंद्रीय काराओं की खाली जमीन पर पेट्रोल पंप खोलने का फैसला लिया गया.
बिहार राज्य विमानन संवर्ग भर्ती नियमावली-2026 को कैबिनेट की मंजूरी मिली.
बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में पैरावेट स्कूल के 6 पदों के सृजन को स्वीकृति हुई.
ईंट-भट्ठों के बकाये के लिए वन टाइम सेटलमेंट योजना को मंजूरी.
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के लिए 78.34 करोड़ रुपये की स्वीकृति.
नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल-ऑयल पाम के लिए 2.10 करोड़ रुपये मंजूर.
बिहार जिला खनिज फाउंडेशन संशोधन नियमावली-2026 को मंजूरी.
बिहार सूचना आयोग में राज्य सूचना आयुक्त के 2 अतिरिक्त पद सृजित होंगे.
स्वास्थ्य विभाग में दंत महाविद्यालयों के रिक्त पदों पर संविदा नियुक्ति को मंजूरी.
लंबे समय से अनधिकृत अनुपस्थित डॉक्टर की सेवाच्युति को कैबिनेट की स्वीकृति.
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट--
