BIG BREAKING : रांची पासपोर्ट ऑफिस और देवघर,धनबाद के डाकघरों को बम से उड़ाने की धमकी
रांची: बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है. रांची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ईमेल के जरिए धमकी दी गई है. धमकी भरा मैसेज आने के बाद पासपोर्ट ऑफिस में बीडीडीएस टीम को बुलाया गया. बता दें कि इससे पहले भी धमकी भरा ई-मेल आ चुका है. हालांकि,जांच पड़ताल में अब तक किसी भी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
झारखंड के पासपोर्ट ऑफिस और डाकघरों को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है.
देवघर के प्रधान डाकघर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पूरे परिसर की गहन जांच की जा रही है। सुरक्षा एजेंसियां मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हैं और धमकी भरे ईमेल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है.फिलहाल किसी भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. धमकी की सत्यता और जांच के संबंध में प्रशासन की ओर से कोई पुष्टि नहीं हुई है.

बता दें कि थोड़ी देर पहले देवघर और धनबाद पोस्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. ईमेल के जरिए धमकी आने के बाद पासपोर्ट ऑफिस में अफरा-तफरी मच गई है. लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर डाकघर खाली कराया. इसके बाद श्वान दस्ते और बम निरोधक दस्ते को जांच के लिए बुलाया गया.





