Hindi News / रांची में असम के सीएम का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- जनता को...

भाजपा का युवा आक्रोश रैली हेतु योजना सम्मेलन : रांची में असम के सीएम का हेमंत सरकार पर हमला, कहा- जनता को धोखा दे रही सरकार

Edited By:  |
Reported By:
bhajpa ka youwa aakrosh railly hetu yojana sammelan bhajpa ka youwa aakrosh railly hetu yojana sammelan

रांची : राजधानी रांची के कार्निवाल बैंक्वेट हॉल में शनिवार को भाजपा मोर्चा के तत्वाधान में युवा आक्रोश रैली योजना सम्मेलन का आयोजन हुआ. इसमें आगामी 23 अगस्त को होने वाले रैली की तैयारी पर विस्तृत चर्चा की गई.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए असम के मुख्यमंत्री एवं विधानसभा चुनाव सह प्रभारी हिमंत विश्व सरमा ने मोर्चा कार्यकर्ताओं में जोश भरा.

हिमंत विस्व सरमा ने कहा कि इतना झूठ बोलने वाले मुख्यमंत्री कहीं नहीं हैं. ऐसा लगता है हेमंत सोरेन रात को सपना देखते हैं और सुबह में वादा कर देते हैं. पर जनता जानना चाहती है कि हेमंत सोरेन सच कब बोलते हैं. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन न वादा निभाते हैं न जनता से माफी मांगते हैं. मुख्यमंत्री को बोलने का तरीका डेमोक्रेटिक नहीं है. उन्होंने कहा कि जनता को धोखा भी दे रहे और5लाख नौकरी,बेरोजगारी भत्ता व बांग्लादेशी घुसपैठ पर बोलने को तैयार नहीं. असम के सीएम ने कहा कि ऐसी सरकार अगर आगे चली तो राज्य के युवाओं का कोई भविष्य नहीं बचेगा. उन्होंने कहा कि मंइयां योजना भी धोखा है. दो महीने तक दो हजार देने की बात कर रहे, लेकिन बेटी बहनों को दलाल बिचौलिए फॉर्म भरने में ही एक हजार लूट ले रहे. हेमंत सरकार को कंप्यूटर ने भी रिजेक्ट कर दिया है. कहा कि राज्य की माताओं व बहनों को2हजार रुपये नहीं बल्कि भाई और बेटे को नौकरी चाहिए.

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन के पास राज्य के बेरोजगार युवाओं का पिछले60महीना का3लाख बकाया है. जिसे ब्याज सहित मांगने के लिए राज्य का युवा हकदार है. युवाओं का उधार पैसा हेमंत सोरेन के घर में फंसा है. उन्होंने कहा कि किसानों की ऋण माफी की बात भी धोखा है. जब तक राज्य सरकार बैंक को पैसा नहीं देगी तब तक बैंक एनओसी नहीं देता है. उन्होंने कहा ये वादा करने में माहिर सरकार है लेकिन निभाती तो भाजपा की सरकार है. भाजपा की सरकार जो वादा करके आती है उसे निभाती है. चाहे केंद्र की हो या फिर प्रदेशों की.

उन्होंने कहा कि23अगस्त को राज्य का एजेंडा अब राज्य का युवा तय करेगा. उन्होंने कहा कि आज राज्य में दो ही प्रमुख मुद्दा है. एक तरफ राज्य सरकार के वादा खिलाफी पर जनता में आक्रोश दूसरी तरफ घुसपैठियों से राज्य को बचाना. कहा हमें मिलकर घुसपैठियों से लड़ना है. घुसपैठिए जाति देखकर हमला नहीं कर रहे, बल्कि हिंदुओं को मार रहे. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों के कारण राज्य की डेमोग्राफी बदल चुकी है. राज्य के19विधानसभा क्षेत्र में20%से ज्यादा घुसपैठिए बढ़े हैं. चाहे तारानगर हो,गोपीनाथ पुर हो या गाय बथान यहां आदिवासी मुख्यमंत्री का नहीं घुसपैठियों का शासन चल रहा. हॉस्टल में आदिवासी बेटा रो रहा और हेमंत सरकार उन्हें नक्सली बताकर मुकदमा दर्ज करा रही. राज्य सरकार को ममता बनर्जी धमकाती है और हेमंत सोरेन चुप रहते हैं.

उन्होंने कहा कि क्या यही अस्मिता की रक्षा है. युवाओं,महिलाओं,किसानों,गरीबों,आदिवासियो,दलितों को ठगना क्या यही अस्मिता की रक्षा है?

उन्होंने कहा कि युवा आक्रोश रैली नए झारखंड का निर्माण करेगा. इस हुंकार से भविष्य में कोई सरकार युवाओं को फिर से ठगने की हिम्मत नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन के बेटे को आगामी23अगस्त को गद्दी छोड़ने के लिए राज्य की युवा शक्ति बाध्य कर देगी.

वहीं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आज राज्य में आम जनता परेशान है. कानून व्यवस्था ध्वस्त है.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि राज्य के युवाओं को ठगा,किसानों को ठगा,बहन बेटियों की इज्जत लुटवाई,जल जंगल जमीन को लूटा और लुटवाया ऐसी सरकार को राज्य हित में एक क्षण भी बने रहने का अधिकार नहीं है. उन्होंने कहा कि5साल में विकास का एक उदाहरण भी हेमंत सरकार नहीं दे सकती. अब जनता का भरोसा इस सरकार से उठ चुका है.

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार के झूठ को चौक चौराहों पर बार बार दोहराएं. उन्होंने कहा कि ये सरकार मोदी सरकार की नकल करने को चली वह भी नहीं कर सकी. जनता को ग्रीन कार्ड से राशन देने की बात की लेकिन एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकी. जल जीवन मिशन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. कहा कि युवा शक्ति आज कमर कसकर राज्य सरकार के खिलाफ खड़ी है. हेमंत सोरेन अब खुद सन्यास नहीं ले रहे तो हमें23अगस्त को युवा शक्ति उन्हें संन्यास लेने के लिए बाध्य कर देगी. नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि झारखंड की युवा शक्ति राज्य को लुटेरों,भ्रष्टाचारियों से बचाने के लिए नए उलगुलान और हुल करने के लिए तैयार है.

कहा कि हेमंत सरकार ने ठग कर जनादेश लिया. लेकिन न रोजगार दिया,न बेरोजगारी भत्ता दिया. यही मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने कहा था कि मेरी सरकार में कोई संविदा कर्मी जैसा शब्द नहीं होगा. लेकिन आज संविदा कर्मी,पारा शिक्षक,दर दर की ठोकरें खा रहे,लाठियां खा रहे.

कहा कि पहली बार विधानसभा में युवाओं के मुद्दे पर ऐतिहासिक आंदोलन हुआ. लेकिन यह सरकार तानाशाही रवैए से बाज नहीं आए. अध्यक्ष की ताकत का दुरुपयोग किया. विधायकों के धरने के दौरान सदन की बिजली पानी कटा.

उन्होंने कहा कि अब राज्य का युवा लाठी गोली से डरने वाला नहीं.23अगस्त को राज्य के युवा हेमंत सरकार का जड़ हिला देंगे.

प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि आगामी23अगस्त को युवाओं की रैली नहीं रैला होगा. युवाओं का जन सैलाब हेमंत सरकार को गद्दी छोड़ने को मजबूर कर देगा.

युवा मोर्चा अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सेवा और संघर्ष केलिए हमेशा तैयार रहता है. राज्य की युवाओं की आवाज आज युवा मोर्चा है. कहा कि प्रदेश भ्रष्ट निकम्मी सरकार को उखाड़ फेंकने केलिए युवा शक्ति तैयार है.

राष्ट्रीय प्रवक्ता गुरु प्रकाश पासवान ने संबोधित करते हुए हर घर तिरंगा कार्यक्रम पर प्रकाश डाला.

कार्यक्रम का महामंत्री रूपेश सिन्हा ने और धन्यवाद ज्ञापन मनीष दुबे ने किया.

मंच पर केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी,युवा मोर्चा प्रभारी विनय जायसवाल भी उपस्थित थे.

इस अवसर पर पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश,प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,मनोज सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा,राकेश प्रसाद बाल मुकुंद सहाय,,विकास प्रीतम,लुइस मरांडी,आरती कुजूर,विकास प्रीतम,भानु प्रताप शाही,प्रदेश मंत्री मुन्ना मिश्र,सुनीता सिंह,सीमा पासवान,सरोज सिंह,हेमंत दास,शिवपूजन पाठक,सहित सांसद,विधायकगण,प्रदेश पदाधिकारी,जिलाध्यक्ष गण,जिला प्रभारी गण,मोर्चों के अध्यक्ष गण,युवा मोर्चा के पदाधिकारी गण उपस्थित थे.