भागलपुर : बिहार के भागलपुर में सोमवार को भाजपा की ओर से 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' के नारे के साथ करीब तीन किलोमीटर लंबी पदयात्रा निकाली जाएगी. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल होंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका भागलपुर का पहला आधिकारिक दौरा होगा. उनके आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है.
पदयात्रा में बिहार के डिप्टी सीएम विजय चौधरी समेत एनडीए के कई दिग्गज नेता भी शामिल होंगे. इनमें बिहार के मंत्री दिलीप जायसवाल, संजय सिंह, दीपक प्रकाश, पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन, अश्विनी चौबे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे.
भागलपुर से सुशील की रिपोर्ट-
