बाघमारा में एक्शन मोड में ईडी : लोयाबाद में जेएमएम नेता हरेंद्र चौहान के आवास और कार्यालय में दबिश
Edited By:
|
Updated :28 Jul, 2026, 11:52 AM(IST)
धनबाद: बाघमारा के लोयाबाद थाना क्षेत्र स्थित कनकनी चार नंबर में मंगलवार सुबह से ED एक्शन मोड में है. प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने जेएमएम नेता एवं जिला महानगर उपाध्यक्ष हरेंद्र चौहान के आवास एवं कार्यालय पर छापेमारी कर रही. सूत्रों से जानकारी के अनुसार,छह वाहनों के काफिले के साथ ईडी के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी. कार्रवाई के दौरान इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है,जिससे आस-पास के लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे क्षेत्र में गहमागहमी का माहौल बना हुआ है.





