रांची : झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार शाम हटनिया छठ घाट का उद्घाटन किया. इस अवसर पर उन्होंने समिति के सदस्यों से तमाम व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.
पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि यहां आने वाले छठ व्रतियों को पूजा से संबंधित तमाम सुविधाएं उपलब्ध की जाए और उन्हें किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो. इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत में बाबूलाल मरांडी ने कहा कि छठ महापर्व आस्था का पर्व है. यह पर्व आडंबर से कोसों दूर है. उन्होंने कहा कि छठ महापर्व की उत्पत्ति बिहार झारखंड से ही हुई है जो आज देश के कई राज्यों में बड़े ही श्रद्धा और विश्वास के साथ किया जा रहा है. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि छठ महापर्व देश के साथ अमेरिका समेत अन्य देशों में भी नियम और निष्ठा के साथ मनाया जा रहा है.
रांची से संदीप यादव की रिपोर्ट--
