अवैध बालू खनन : रामगढ़ जिला प्रशासन ने किया बालू लदा ट्रैक्टर जब्त,ट्रैक्टर मालिक पर प्राथमिकी दर्ज

Edited By:  |
awaidh balu khanan awaidh balu khanan

रामगढ़: जिले में बालू के अवैध खनन और खनिजों के परिवहन पर पूरी तरह से रोक लगाने को लेकर पुलिस सतर्क मोड में है. साथ ही अवैध खनन के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने के उद्देश्य से उपायुक्त फैज अक अहमद मुमताज ने अधिकारियों को योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने का निर्देश दिया है.इसी क्रम में बरलंगा चोकरबेड़ा के पास बालू लदे ट्रैक्टर जब्त किया गया. जिसकी जांच पड़ताल खनन निरीक्षक द्वारा की गई. जिले के बालू माफियाओं का बढ़ता मनोबल चरम सीमा पर है.

जांच के दौरान बालू लदे ट्रैक्टर पर लगभग 100 घनफीट बालू पाया गया. साथ ही ट्रैक्टर के अन्दर बालू से संबंधित परिवहन चालान नहीं देने पर खनन विभाग ने कार्रवाई की.ट्रैक्टर मालिक और अज्ञात चालक के विरूद्ध सरकारी संपत्ति की चोरी, खनन राजस्व की क्षति और खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई.