ROSERA(SAMASTIPUR)-खबर समस्तीपुर के विभूतिपुर से है..यहां मकई के खेत से बुजुर्ग का शव बरामद किया है.परिजनों ने हत्या कर शव को खेत में ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है.
मिली जानकारी के अनुसार मृतक विद्यानंद नरहन पंचायत के निवासी हैं.परिजनों ने बताया कि मृतक सोमवार को अपने घर से काली बाग के लिए निकले थे शाम होने पर जब वे घर नहीं पहुंचे तो वेलोग खोजबीन करने लगे...काफी खोजबीन के बाद उनका शव मकई के खेत से मिला है.उनके शरीर पर कई तरह के जख्म के निशान हैं.ऐसा लगता है कि हत्या करके शव को छुपाने के लिए मकई के खेत में फेंक दिया गया है.
सूचना के बाद विभूतिपुर पुलिस ने शव को मकई के खेत से बरामद कर लिया है और परिजनों के बयान के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है.

