एसीबी की कार्रवाई : बोकारो में ASI अयूब अंसारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा
Edited By:
|
Updated :26 May, 2026, 04:26 PM(IST)
बोकारो: भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. बालीडीह थाना में पदस्थापित एएसआई अयूब अंसारी को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है. धनबाद एसीबी की टीम ने नया मोड़ इलाके में ट्रैप कर कार्रवाई की है. केस डायरी को कमजोर करने और आरोपी को राहत देने के लिए घूस लेने के आरोप में एसीबी ने मौके से दबोच लिया है. एसीबी की इस कार्रवाई से बालीडीह थाना में हड़कंप मच गया है.





