पटना : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष सत्येंद्र गौंड की प्रेरणा से आज आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में राजद की सदस्यता ग्रहण की.

आदिवासी समाज के लोगों ने बड़ी संख्या में राजद की सदस्यता ग्रहण की - एजाज अहमद

इस अवसर पर सदस्यता लेने वालों में विमलेश गोंड, प्रेम गोंड, छठी लाल गोंड सहित बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने राजद की सदस्यता ग्रहण की, इनके अलावा विमलेश पाठक, राम नरेश राय ने भी अपने समर्थकों के साथ राष्ट्रीय जनता दल की सदस्यता ग्रहण की.

‌‌ राजद नेता एजाज अहमद ने बताया कि प्रदेश प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने राजद की सदस्यता रसीद देकर आदिवासी समाज के नेताओं के साथ उनके समर्थकों को राजद की सदस्यता ग्रहण करवाई और सभी को पार्टी का प्रतीक चिह्न हरा गमछा और लालू जी के संघर्ष और योगदान पर लिखी गई गोपालगंज टू रायसीना पुस्तक देकर सभी को सम्मानित किया. इस अवसर पर राजद नेता संजय यादव, निर्भय कुमार अंबेडकर,भाई अरुण कुमार, गणेश कुमार यादव सहित अन्य गणमान्य नेता उपस्थित थे.

इस अवसर पर रणविजय साहू ने कहा कि लालू जी के विचार और तेजस्वी जी के कार्यों से प्रभावित होकर गरीब, शोषित, वंचित एवं आदिवासी लगातार राजद की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं. समाजिक न्याय की धारा को सरजमीन पर उतार कर राजद ने हर वर्गों को मान सम्मान दिया है.