चाकूबाजी में एक घायल : 4 से 5 लोगों ने किया हमला

Edited By:  |
4 to 5 people attacked 4 to 5 people attacked

पलामू:- सदर थाना थाना क्षेत्र के सिंगरा मेंधारदार हथियार से विकाश गुंजन शुक्ला नामक एक व्यक्ति को 4 से 5 लोगों ने हमला कर घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार बीती रात9बजे के करीब सिंगरा मंदिर में होली को लेकर गाना-बजाना चल रहा था,इसीके दौरान नशे की हालत में लव शुक्ला और उसके बेटे ने विकाश शुक्ला और देवांग शुक्ला को गाली गलौज करने लगे।

इसी दौरान आपसी विवाद को लेकर उनलोगों के बीच झगड़ा हुआ जिसके बाद लव शुक्ला अपने बेटे और कुछ लोगो के साथ मिलकर हमला कर दिया। उधर आनन-फानन में परिजन घायल व्यक्ति को इलाज के लिएMMCHअस्पताल ले गए जहाँ इलाज के बाद घायल व्यक्ति का गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रांची रेफल कर दिया गया हैं। फिलहाल रांची में भी मरीज की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही घटना को लेकर सदर थाना प्रभारी उत्तम कुमार ने बताया कि पूछताछ के लिए दो लोगो को हिरासत में लिया गया है,आगे मामले की जांच की जा रही है।


Copy