ट्रेन हादसे के बाद प्रखंड प्रशासन व रेल के अधिकारियो ने यात्रियों को ट्रेन के माध्यम से राउरकेला पहुंचाया

Edited By:  |
20360 20360

सिमडेगा:- बानो में बीती रात हुए ट्रेन हादसे के बाद प्रखंड प्रशासन व रेल के अधिकारियो ने यात्रियों को ट्रेन के माध्यम से राउरकेला पहुंचाया। बानो प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने यात्रियों के लिए खाने पीने की व्यवस्था की। सभी 72 यात्रियों को सकुशल राउरकेला पहुंचाया गया। हटिया राउरकेला रेल खंड के कानारोवां देव नदी पुल के समीप हटिया राउरकेला पैसेंजर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद सभी यात्रियों को कनारोवां स्टेशन में सुरक्षित रखा गया। इसके बाद देर रात प्रखंड प्रशासन व रेलवे अधिकारियों के पहल पर ट्रेन के माध्यम से सभी यात्रियों को राउरकेला भेजा गया। उपायुक्त सुशांत गौरव और एसपी डाॅ शम्स तब्रेज के द्वारा यात्रियों को बसों में भेजने के लिए ही व्यवस्था किया गया था। बस पहुंच गई थी। लेकिन तब तक सिग्नल मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन और रेलवे के अधिकारियों ने ट्रेन के माध्यम से सभी यात्रियों को राउरकेला भेजा। इस दौरान नजदीकी स्टेशन के काफी संख्या में यात्री पैदल ही घटना के बाद रवाना हो गये। 1:00 बजे रात में हटिया राउरकेला पैसेंजर के पांच बोगी को काटकर अलग किया गया तथा हटिया से इंजन मंगाया गया इसके बाद सभी यात्रियों को राउरकेला भेजा गया। वही प्रखंड प्रशासन व पुलिस प्रशासन के द्वारा बिस्किट और पानी की व्यवस्था यात्रियों के लिए किया गया। घटना की सूचना मिलने पर रात में ही रेलवे के मंडल अधिकारी, ब्रांच अधिकारी घटनास्थल पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली।घटना की जानकारी ली। बानो बीडीओ यादव बैठा, इंस्पेक्टर आलोक कुमार, थाना प्रभारी प्रभात कुमार, आरपीएफ ओसी विजय कुमार कनरंवा स्टेशन पंहुच कर सभी यात्रियों के भोजन पानी का प्रबंध किया। थाना प्रभारी प्रभात कुमार ने बताया कि रात 12:00 बजे लाइन क्लियर कर दिया गया था तथा ट्रेनों का आवागमन चालू कर दिया गया। वहीं लगभग 1:00 बजे सभी यात्रियों को हटिया राउरकेला पैसेंजर ट्रेन के पांच बोगी‌ में सवार करके राउरकेला भेजा गया।

रिपोर्ट:-शाहजदा प्रिंस


Copy